झारखंड: जमशेदपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने कहा- नियंत्रण में स्थिति, धारा 144 लागू
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने कहा, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनवमी से शुरू हुई हिंसा की घटनाएं शांत नहीं हो रही हैं। रविवार यानी आज फिर जमशेदपुर में दो पक्षों में हिंसा हुई। जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर में रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हो गया। एएसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। जो जमा हुए थे उन्हें घर भेज दिया गया है। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
हिंसा के बाद प्रशासन ने रविवार शाम इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। उन्होंने कहा कि दो दुकानों और एक ऑटो रिक्शा को युद्धरत समूहों ने आग के हवाले कर दिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात से ही तनाव है, एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने देखा कि रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा चिपका है तो ऐसे कई संगठनों ने विरोध किया और पुलिस से 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। रविवार शाम को स्थिति उस समय हिंसक हो गई जब एक दुकान में आग लगा दी गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई।
भीड़ ने एक ऑटोरिक्शा में भी आग लगा दी, जिसके कारण पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। डीआईजी (कोल्हान) अजय लिंडा ने कहा कि स्थानीय उपद्रवियों ने दुकानों और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी। उपायुक्त ने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने कहा, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया पुलिस को रिपोर्ट करें।
और भी पढ़ें.....
- झारखंड: पतरातू झील में नाविकों के दो समूह के बीच झड़प, पांच महिलाओं समेत 20 घायल
- Jharkhand: पहले खंभे से बांधा फिर पीट-पीटकर की हत्या, चोर को चोरी करना पड़ा महंगा
- धार्मिक झंडा जलाने के विरोध में रांची बंद का आह्वान, आदिवासी संगठनों ने किया एलान
- झारखंड में जगरनाथ महतो के जाने के बाद बदलेगा समीकरण, जल्द होगा उपचुनाव
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.