फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 20 injured after boatmen clash in s Patratu Lake

झारखंड: पतरातू झील में नाविकों के दो समूह के बीच झड़प, पांच महिलाओं समेत 20 घायल

Sun, 09 Apr 2023 10:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

पतरातू, राज्य की राजधानी रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर है। यहां नौका संचालन सेवा में वर्चस्व को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद झड़प पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Jharkhand 20 injured after boatmen clash in s Patratu Lake
पतरातू झील (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू में रविवार को नाविकों के दो समूहों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। इसमें पांच महिलाओं सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

'नौका संचालन सेवा में वर्चस्व को लेकर हुआ झगड़ा'
पतरातू, राज्य की राजधानी रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर है। यहां नौका संचालन सेवा में वर्चस्व को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद झड़प पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि तीन महिलाओं सहित गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई: अनुमंडल अधिकारी
रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि नौका संचालन में वर्चस्व पाने के मुद्दे पर दो नाविक समूहों के बीच झड़प में कई नाविक और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। हुसैन ने कहा, हमने लोकप्रिय पर्यटन स्थल में शांति लाने के लिए तत्काल प्रभाव से नौकाओं का परिचालन रोक दिया है और प्रशासन हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
 

विज्ञापन

लेक रिजॉर्ट में नौका सेवा संचालित करते हैं तीन समूह
अधिकारी ने बताया कि तीन समूह हैं, जो लेक रिजॉर्ट में नौका सेवा संचालित करते हैं।  तीन में से दो पंजीकृत हैं, जबकि तीसरा पंजीकृत नहीं है और वह संचालन में जगह चाहता है, जिसके कारण झड़प हुई।
 

प्रवेश से किया इनकार, हम पर हमला किया: अर्जुन मुंडा
तलाटांड नव यातायात स्वालाम्बी सहकारी समिति (टीएनवाईएसएस) के सचिव अर्जुन मुंडा ने दावा किया कि वे शुरू से ही पर्यटकों को नौका सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन एक गैर-पंजीकृत समिति उन्हें बेदखल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'जब हमें प्रवेश से इनकार कर दिया गया, तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed