फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand Chief Minister said Khadi's big role in strengthening rural economy

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री

Fri, 21 Dec 2018 08:02 AM IST
Trainee Trainee भाषा, रांची,
भाषा, रांची, Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Dec 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
jharkhand Chief Minister said Khadi's big role in strengthening rural economy
खादी

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को यहां कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी व ग्रामोद्योग की अहम भूमिका है जिसे देखते हुए राज्य सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के यहां उद्घाटन के बाद अपने भाषण में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी के मजबूत होने से भारत विकसित हो सकेगा।

विज्ञापन


खादी व ग्रामोद्योग की देश के विकास में अहम भूमिका है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह महोत्सव छह जनवरी तक चलेगा। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में छोटे-छोटे उद्योग लगने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन रूकेगा। लोग स्वाबलंबी होंगे। महात्मा गांधी ने भी सुराज के लिए गांव के सशक्तिकरण को जरूरी बताया था। प्रधानमंत्री भी गांव, ग्रामीण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। खादी को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है। इसी प्रकार मीठी क्रांति का नारा देकर उन्होंने मधुमक्खी पालन पर बल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में किसानों को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed