फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The immersion procession for Durga idols will take place in Ranchi on October 21.

झारखंड: रांची में 21 अक्तूबर को निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, दोपहर बिहार क्लब से निकलेगा जुलूस

Tue, 20 Oct 2026 05:42 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

रांची में 21 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। महानगर दुर्गा पूजा समिति का जुलूस दोपहर तीन बजे बिहार क्लब से निकलेगा। कई प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ा तालाब सहित विभिन्न जलाशयों में किया जाएगा।

विज्ञापन
The immersion procession for Durga idols will take place in Ranchi on October 21.
दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के समापन के बाद 21 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से दोपहर बाद गाजे-बाजे और पारंपरिक उत्साह के साथ विसर्जन जुलूस निकलेगा। पूजा समितियां निर्धारित मार्गों से होते हुए प्रतिमाओं को विभिन्न तालाबों और जलाशयों तक ले जाएंगी। कई प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ा तालाब में किया जाएगा।

विज्ञापन

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों से प्रतिमाएं पारंपरिक मार्गों से होते हुए निर्धारित तालाबों और डैम तक पहुंचेंगी। इसके लिए पूजा समितियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोपहर करीब 3:30 बजे कई पूजा पंडालों से शोभायात्रा शुरू होगी। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को विदाई देंगे।

विज्ञापन


पढे़ं: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम लला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि समिति की बड़ी प्रतिमा का विसर्जन पंडाल परिसर में ही किया जाएगा। वहीं, छोटी प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ बड़ा तालाब ले जाकर विसर्जित किया जाएगा।

इधर, महानगर दुर्गा पूजा समिति की विसर्जन शोभायात्रा दोपहर तीन बजे बिहार क्लब से निकलेगी। समिति के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने बताया कि जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शहर की अन्य पूजा समितियां भी अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित तालाबों और जलाशयों में करेंगी। विसर्जन को लेकर पूजा समितियों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही राजधानी में दुर्गा पूजा का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed