फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chief Minister Hemant Soren targets BJP after ED questioning News in Hindi

Jharkhand: सीएम सोरेन ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, बोले- साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा

Fri, 18 Nov 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते जुए कहा,  20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचान गए हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका।

विज्ञापन
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren targets BJP after ED questioning News in Hindi
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज चर्चा है कि झारखंड में मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ऐसी साजिशें तो हमारे सत्ता में आने के अगले ही दिन से शुरू हो गई थीं। कुछ तथाकथित आदिवासी जो बिचौलियों की तरह हैं, हमारे प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर राज्य के मूल आदिवासियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि 20 साल से चली आ रही आपकी साजिश को लोग अब पहचान गए हैं। इसलिए 2019 में उन्होंने इस डबल इंजन के एक इंजन को उखाड़ फेंका। जब कहीं दूसरे राज्य की लड़ाई सामने आएगी, तो बाकी साजिशकर्ताओं का सफाया कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले झारखंड के बहुचर्चित अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित ईडी कार्यालय में नौ घंटे तक पूछताछ हुई। वे रात 9.30 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था।
विज्ञापन


झारखंड सीएम सोरेन ने ईडी दफ्तर जाने के पूर्व मीडिया को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सोरेन ने आरोप लगाया था कि आदिवासियों की भलाई करने वाली उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। साजिशकर्ता राज्य की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि हम आदिवासियों को इतना मजबूत करेंगे कि बाहर से आने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed