Jharkhand News: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला, आरोपी धनबाद से गिरफ्तार
Jharkhand: इससे पहले भी दिसंबर माह में मंत्री संजय सेठ को धमकी मिलने का मामला सामने आया था, जिसमें एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस बार फिर से धमकी मिलने की घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र से पकड़ा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने मंत्री को कई बार कॉल और मैसेज के माध्यम से धमकियां दी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने सक्रियता दिखाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे झरिया से दबोच लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिसंबर माह में मंत्री संजय सेठ को धमकी मिलने का मामला सामने आया था, जिसमें एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस बार फिर से धमकी मिलने की घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें: नक्सलियों के ठिकाने से 35 लाख रुपये नकद बरामद, हथियार खरीदने की थी योजना
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों घटनाएं किसी संगठित गिरोह से जुड़ी तो नहीं हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके मोबाइल, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी गहनता से जांच कर रही है।
मंत्री संजय सेठ ने इस घटना को गंभीर बताया है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।