फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand cabinet gives nod to increase HRA for govt employees

सौगात: झारखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के एचआरए और डीए बढ़ाने को दी मंजूरी

Wed, 25 Aug 2021 12:14 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 12:14 AM IST
सार

  • केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को एचआरए में बढ़ोतरी की सौगात देने के बाद झारखंड कैबिनेट ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए बढ़ाने को मंजूरी दी

विज्ञापन
Jharkhand cabinet gives nod to increase HRA for govt employees
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सातवें वेतन आयोग द्वारा अनुशंसित संशोधित दरों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास किराया भत्ता बढ़ाने को अपनी मंजूरी दे दी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस फैसले से राज्य के खजाने पर सालाना 116 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए गए आवास किराया भत्ता (एचआरए) बढ़ोतरी के अनुरूप है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत से अधिक होने पर एक जुलाई, 2021 से एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों के लिए आवास किराया भत्ता की संशोधित दर मूल वेतन के क्रमशः 27 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 9 प्रतिशत दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक जुलाई 2021 से संशोधित वेतनमान में महंगाई भत्ता की दर बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा आधारित नियुक्ति नियम, 2021 को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए 'झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय' की स्थापना को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक बयान में कहा गया कि आंगनबाडी केंद्रों पर तीन से छह साल के बच्चों को अंडे सहित ताजा भोजन उपलब्ध कराने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 34.94 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर रांची जिले के बरहे, बीजूपारा में एक फार्मा पार्क स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही राज्य में कुछ सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed