फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand cabinet approves salary hike of CM, ministers, MLAs by up to 50 pc

Jharkhand: झारखंड में सीएम-मंत्रियों और विधायकों का वेतन 50 फीसदी तक बढ़ेगा, कैबिनेट में पारित किया प्रस्ताव

Wed, 19 Jun 2024 08:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 19 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधायकों का वेतन 50 फीसदी बढ़ाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री  के वेतन में 25 फीसदी और मंत्रियों के वेतन में 31 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
Jharkhand cabinet approves salary hike of CM, ministers, MLAs by up to 50 pc
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का वेतन 50 फीसदी तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधायकों का वेतन 50 फीसदी बढ़ेगा, जबकि मुख्यमंत्री का वेतन 25 प्रतिशत और मंत्रियों के वेतन में 31 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा ‘कैबिनेट ने विधायकों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री और विधानसभा अधिकारियों के लिए वेतन, भत्ते और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।’

विज्ञापन


वेतन में कितनी बढ़ोतरी हुई?
बताया गया है कि मुख्यमंत्री का मूल वेतन 80000 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मंत्रियों का वेतन 65000 रुपये से बढ़ाकर 85000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, विधायकों का वेतन 40000 रुपये से बढ़ाकर 60000 रुपये कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष का मूल वेतन 78000 रुपये प्रति माह से बढ़कर 98000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा विपक्ष के नेता का वेतन 65000 रुपये से बढ़कर 85000 रुपये हो गया है। मुख्य सचेतक का वेतन 55000 रुपये से बढ़कर 75000 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

 

क्षेत्र भत्ता और जलपान भत्ता भी बढ़ाया गया
मुख्यमंत्री के लिए क्षेत्र भत्ता 80000 रुपये से बढ़ाकर 95000 रुपये प्रति माह किया गया है। इसके अलावा सीएम का जलपान भत्ता भी 60000 रुपये से बढ़ाकर 70000 रुपये कर दिया गया। मंत्रियों का क्षेत्र भत्ता 80000 रुपये से बढ़ाकर 95000 रुपये और जलपान भत्ता 45000 रुपये से बढ़ाकर 55000 रुपये किया गया है। इसके अलावा विधायकों का क्षेत्र भत्ता 65000 रुपये से बढ़ाकर 80000 रुपये प्रति महीने और जलपान भत्ता 30000 रुपये से बढ़ाकर 40000 रुपये प्रति माह किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, मुख्य सचेतक और सचेतक के वेतन और भत्तों की समीक्षा के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों के बाद वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed