{"_id":"6ada1fdc9814908b3d0e392e","slug":"jharkhand-rave-party-ncb-drugs-network-five-accused-arrested-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज: झारखंड में रेव पार्टियों पर एनसीबी का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज: झारखंड में रेव पार्टियों पर एनसीबी का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
Thu, 22 Oct 2026 08:08 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:08 PM IST
सार
एनसीबी रांची ने रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों के बार में रेव पार्टियों के दौरान मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना के आधार पर जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इस साल का 15वां केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कोकीन, एमडीएमए, गांजा और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों के बारों में रेव पार्टियों में हेरोइन तथा कोकीन जैसे मादक पदार्थों को खपाए जाने की सूचना का सत्यापन कर रहा है। जांच एजेंसी ने इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत इस वर्ष का अपना 15वां केस दर्ज करते हुए पांच आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विशेष एनडीपीएस अदालत में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में रांची के अरगोड़ा निवासी उदित कुमार, बोड़ेया की स्नेहा पासवान, अपर बाजार के रजत जैन, गिरिडीह के आकाश कुमार मल्होत्रा तथा जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मिलन सिंह शामिल हैं।
मादक पदार्थों की जब्ती और अंतरराष्ट्रीय संबंध
एनसीबी ने आरोपियों के पास से 18 ग्राम कोकीन, 16.5 ग्राम एमडीएमए, 3.5 ग्राम गांजा और एक हुंडई एसेंट कार बरामद की है। छानबीन के दौरान अधिकारियों को आरोपियों से कुछ अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर भी मिले हैं। ये नंबर ब्रिटेन, अमेरिका और थाईलैंड के बताए जा रहे हैं, जिनकी जांच चल रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि आरोपियों का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों से है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, एनसीबी रेव पार्टी आयोजित करने वाली कई इवेंट कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरी दुनिया में कोकीन की सर्वाधिक आपूर्ति दक्षिण अमेरिका के एंडीज क्षेत्र से होती है। भारत में इसका उत्पादन नहीं होता और 65 से 70 प्रतिशत कोकीन कोलंबिया से आपूर्ति होती है, जिसके बाद पेरू तथा बोलीविया का स्थान है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि दूसरे देशों से झारखंड तक कोकीन कैसे पहुंची और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।
गुप्त सूचना से कार्रवाई और नेटवर्क का खुलासा
एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 14 अक्तूबर को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक संदिग्ध हुंडई कार को रोका गया। कार में रजत जैन और उदित कुमार सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान 18 ग्राम कोकीन तथा एमडीएमए के 15 पाउच बरामद हुए। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य आरोपी पकड़े गए।
इसी क्रम में गिरिडीह निवासी आकाश कुमार मल्होत्रा मादक पदार्थ खरीदने रांची पहुंचा था, जिसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मोरहाबादी के समीप बोड़ेया स्थित बैंक कॉलोनी निवासी स्नेहा पासवान के फ्लैट से कुछ मादक पदार्थ जब्त किए गए। स्नेहा से पूछताछ के बाद जमशेदपुर का नेटवर्क सामने आया, जिसके आधार पर टीम ने जुगसलाई से मिलन सिंह को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें- झारखंड: जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये; ₹17 हजार तक का फायदा
गिरोह के सरगना की तलाश जारी
जांच एजेंसी अब रांची के हर्ष नामक युवक की तलाश में जुटी है, जिसे इस पूरे गिरोह का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। नेताओं और अधिकारियों के बीच अच्छी पहुंच रखने वाले हर्ष का काफी प्रभाव है। इसके अलावा वर्तमान में जयपुर में रह रहा आर. जैन भी एनसीबी के रडार पर है। आर. जैन आरोपी रजत जैन का रिश्तेदार है और इस अवैध धंधे में शामिल बताया जाता है।
एनसीबी को जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्यों का विदेश कनेक्शन रहा है और उनका विदेशों में आना-जाना भी रहा है। अधिकारियों की टीम आरोपियों की विदेश यात्राओं से जुड़े सबूत खंगाल रही है। इसके साथ ही, गिरोह के अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।