फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand bjp state president deepak prakash commented on hemant soren

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- हेमंत को सत्ता से कर देंगे बाहर

Sat, 28 May 2022 04:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 28 May 2022 04:55 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और सरकार पर नकेल कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम जब तक इस सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगे।

विज्ञापन
Jharkhand bjp state president deepak prakash commented on hemant soren
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में जारी सियासी उठा-पटक के बीच शनिवार को हजारीबाग में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने रही झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। 

विज्ञापन


सत्ता से बाहर करने का दिलाया संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने और सरकार पर नकेल कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम जब तक इस सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'खत्म कर देंगे रावण राज्य'
कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने वहां मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का और उसके कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य, हमेशा आगे बढ़ना है। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम सब मिलकर रावण राज्य को खत्म करने करेंगे। उन्होंने कहा कि आज राज्य की जो स्थिति है, वैसी पहले कभी नहीं थी। इस समय राज्य में पिछली सरकारों से भी ज्यादा भ्रष्टाचार है।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हेमंत सरकार के 27 महीनों के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही दुष्कर्म की घटनाओं का आंकड़ा 3741है। इतने समय में 766 नक्सली घटनाएं हुई हैं।

आने वाला समय भाजपा का
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस दौरान कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को काम सौंपते हुए कहा कि सभी को यहां होने वाले संवाद को नीचे तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपना सेल्फ एसेसमेंट करना है कि पार्टी के लिए हमने कितना किया। इस दौरान हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि आदिवासी हितों की बात करने वाले लोगों ने ही आदिवासियों को छला है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज जनता में आक्रोश है और इस जनाक्रोश की परिणति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रही है। 


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग के पास एक याचिका दायर कर उनकी विधानसभा से सदस्यता को रद्द करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed