फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP president Babulal Marandi writes to Jharkhand Governor over Sarfaraz Ahmed resignation

Jharkhand: सरफराज अहमद के इस्तीफे को लेकर BJP नेता की राज्यपाल को चिट्ठी, कांग्रेस ने कहा- राज्य की स्थिति ठीक

Thu, 04 Jan 2024 03:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखी चिट्ठी में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया गया। वह अब इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand BJP president Babulal Marandi writes to Jharkhand Governor over Sarfaraz Ahmed resignation
Babulal Marandi - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एक चिट्ठी लिखकर सरफराज अहमद के विधायक पद से इस्तीफे को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वह सरफराज अहमद के इस्तीफे के कारण को जानना चाहते हैं। 
विज्ञापन


सरफराज अहमद के इस्तीफे को लेकर भाजपा नेता का राज्यपाल को चिट्ठी
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखी चिट्ठी में बाबूलाल मरांडी ने कहा, 'सरफराज अहमद ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा दिया और उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया गया। मैं इसके पीछे का कारण जानना चाहता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को सात बार समन भेजा और वह इधर से उधर भाग रहे हैं। इसे देखते हुए ऐसा लग रहा कि एक ऐसे व्यक्ति के लिए सरफराज अहमद से इस्तीफा दिलवाया गया जो विधायक नहीं है जिससे कि उसे सांसद के तौर पर चुना जा सके। सीएम को मालूम है कि एक दिन उन्हें जेल जाना पड़ेगा, इसलिए वह अपनी सीट सुरक्षित करने में लगे हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने घटबंधन को लेकर कही ये बात
झारखंड की राजनीति पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'झारखंड की स्थिति ठीक है। गठबंधन भी ठीक है। यदि कोई परेशानी होगी तो इससे जुड़े लोग उसे देखेंगे। जहां तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस के गठबंधन का सवाल है, वह काफी मजबूत है। सरकार इसपर काम कर रही है और हम आगे चुनाव भी लड़ेंगे।'


बता दें कि जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से सातवां समन जारी होने के बाद उनकी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed