Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP MLAs stage unique protest put up sand stall outside assembly

Jharkhand: विधानसभा के बाहर BJP का अनोखा प्रदर्शन, स्टॉल लगाकर बेची रेत, जानबूझकर कीमतें बढ़वाने का लगाया आरोप

Fri, 02 Aug 2024 10:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Fri, 02 Aug 2024 10:16 PM IST
सार

भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने आरोप लगाया कि झारखंड में रेत बहुत महंगी है क्योंकि इसे दूसरे राज्यों में ले जाया जाता है। वहीं भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि वे झारखंड में आम आदमी की स्थिति का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब रेत ट्रक या ट्रैक्टर से नहीं बल्कि किलो में बेची जा रही है।

विज्ञापन
Jharkhand BJP MLAs stage unique protest put up sand stall outside assembly
विधानसभा के बाहर स्टॉल लगाकर रेत बेचते भाजपा विधायक। - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

झारखंड विधानसभा के बाहर शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। यहां विधायकों ने स्टॉल लगाकर रेत बेची। साथ ही राज्य में रेत की कीमतें बढ़ने पर विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया। वहीं सरकार ने इसे विपक्ष का नाटक करार दिया। 
विज्ञापन


विधानसभा में रेत की कीमतें बढ़ने को लेकर प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को कुछ भाजपा विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन से निलंबित कर दिया था। विधायकों ने रेत के दाम 100 रुपये से एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम का चार्ट दिखाते हुए स्टॉल लगाकर रेत बेची। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने आरोप लगाया कि झारखंड में रेत बहुत महंगी है क्योंकि इसे दूसरे राज्यों में ले जाया जाता है। वहीं भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि वे झारखंड में आम आदमी की स्थिति का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब रेत ट्रक या ट्रैक्टर से नहीं बल्कि किलो में बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधायकों के प्रदर्शन को भाजपा का नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के लिए रेत मुफ्त कर दी है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है, वे सिर्फ नाटक कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भाजपा के प्रदर्शन पर चुटकी ली। उन्होंने भाजपा पर देश की संपत्ति बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed