फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP leader Seema Patra allegedly tortured her maid

भाजपा नेत्री पर नौकरानी का आरोप: कई दिनों तक कमरे में बंद रखा, लोहे की रॉड से दांत तोड़ दिए; गर्म तवे से दागा

Tue, 30 Aug 2022 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Aug 2022 08:15 AM IST
सार

नौकरानी सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा। 

विज्ञापन
Jharkhand BJP leader Seema Patra allegedly tortured her maid
सीमा पात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में भाजपा की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। उन पर उनकी नौकरानी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। नौकरानी सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं। 

विज्ञापन


नौकरानी को पुलिस ने 22 अगस्त को भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया। इसके बाद उसे  रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे यहां लाया गया था, तब वह बहुत कमजोर थी। धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


मैडम के बेटे की वजह से हूं जिंदा 
नौकरानी सुनीता ने बताया, अगर आज वह जिंदा है तो मैडम के बेटे आयुष्मान की वजह से। उसने बताया कि आयुष्मान उसे हर बार मारपीट से बचाता था। सुनीता ने आरोप लगाया कि खाना न दिए जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी, यहां तक कि उससे खड़ा तक नहीं हुआ जाता था। इसके बावजूद सीमा पात्रा उससे घर के काम करवाती थी। काम न करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि नौकरानी सुनीता के ठीक होने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे मिली पुलिस को खबर
सुनीता पर हो रहे जुल्म की जानकारी किसी तरह कार्मिक विभाग के अफसर विवेक बास्की को मिली। इसके बाद उन्होंने डीसी राहुल कुमार सिन्हा के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुनीता को मुक्त कराया। वहीं विवेक बास्की की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


कांग्रेस ने घेरा 
भाजपा नेत्री पर सनसनीखेज आरोप के बाद कांग्रेस विधायक दीपिका सिंह पांडे ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिया है कि लानत है आपकी नेता सीमा पात्रा पर, जिसने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। कहां हैं स्मृति ईरानी, क्यों सोया है भाजपा का महिला मोर्चा। उतरिए सड़क पर और सख्त सजा की मांग करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed