{"_id":"2d9481c80bd139ccb50a225fe8ce3a24","slug":"jharkhand-band-today-in-protest-against-police-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामदलों का आज झारखंड बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामदलों का आज झारखंड बंद
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरेडारी पुलिस फायरिंग के खिलाफ वामदलों समेत कई संगठनों ने आज (29 जुलाई) झारखंड बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बंद के मद्देनजर वामदलों, झारखंड दिशोम पार्टी सहित कई अन्य संगठनों की बैठक में अध्यक्षता करते हुए भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि पुलिस ने केरेडारी में ठेकेदार के पक्ष में गोली चलाई।
वहीं, माकपा के प्रकाश विप्लव ने कहा कि जब तक संसद में भू-अधिग्रहण व पुनर्वास संबंधी विधेयक लंबित है, तब तक भू-अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
भाकपा माले के अनिल अंशुमन ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष सालखन मुमरू ने कहा कि कहा कि पुलिस फायरिंग की घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी की चट्टी बारियातू कोल खनन परियोजना के साइड कार्यालय व फील्ड हॉस्टल के निर्माण का विरोध कर रहे रैयतों पर पुलिस ने गोलियां चलाई।
इससे भू-रैयत केसर महतो (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच रैयत घायल हो गए। इनमें दो की हालत अभी भी गंभीर बनी है।