{"_id":"5f18f7dc8ebc3e6396563dce","slug":"jharkhand-attacked-by-the-illegal-liquor-mafia-on-excise-department-team-officers-and-employees-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: अवैध शराब के विरुद्ध अभियान पर गए दल पर हमला, आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: अवैध शराब के विरुद्ध अभियान पर गए दल पर हमला, आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी घायल
Thu, 23 Jul 2020 08:07 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पलामू
पीटीआई, पलामू
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती मंगरदाहा गांव के समीप टांडीपर में अवैध शराब निर्माण की सूचना के आधार पर बुधवार को छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर अवैध शराब माफिया ने हमला कर दिया। घटना में एक एएसआई और एक होमगार्ड सहित छह अधिकारी-कर्मचारी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब माफिया के हमले में एक एएसआई और एक होम गार्ड के सिर पर चोट आई है, जबकि चार अन्य होम गार्ड बुरी तरह घायल हुए हैं।
आबकारी विभाग के एएसआई पुरुषोत्तम कुमार रवि की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित करीब 40 अज्ञात महिला और पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन