{"_id":"5dca553c8ebc3e5b576c5eb6","slug":"jharkhand-assembly-polls-ljp-chirag-paswan-lok-janshakti-party-decided-that-they-contest-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में भी फंसी भाजपा, आजसू के बाद सहयोगी लोजपा ने भी छोड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में भी फंसी भाजपा, आजसू के बाद सहयोगी लोजपा ने भी छोड़ा साथ
Tue, 12 Nov 2019 12:31 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi, Ramvilas Paswan, Chirag
- फोटो : PTI
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने घोषणा की है कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।
विज्ञापन
Chirag Paswan,LJP National President: Lok Janshakti Party's state unit has decided that we will contest alone, on 50 seats of Jharkhand, first list to be released later today #JharkhandAssemblyPolls (file pic) pic.twitter.com/fRn8YaIoK3
— ANI (@ANI) November 12, 2019विज्ञापन
पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई ने निर्णय लिया है कि हम राज्य की 50 सीटों पर अकेले ही चुनवा लड़ेंगे। साथ ही उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पासवान ने स्पष्ट किया कि लोजपा इस बार 'टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों' को स्वीकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर इन सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
लोजपा भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छुक थी लेकिन भाजपा ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं दिखाई। भाजपा नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने के लिए कुछ खास नहीं है। भाजपा और लोजपा बिहार में गठबंधन सहयोगी हैं। बिहार में भाजपा की एक अन्य सहयोगी जद(यू) ने भी झारखंड चुनाव में अकेले उतरने का एलान किया है।
इससे पहले भाजपा की सहयोगी आजसू ने बिना भाजपा से बात किए 12 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इनमें तीन सीटों पर भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी।