{"_id":"5dbe916e8ebc3e93b95250d9","slug":"jharkhand-assembly-elections-murali-kumar-appointed-as-special-supervisor-to-monitor-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड विधानसभा चुनावों में खर्च पर निगरानी के लिए मुरली कुमार विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड विधानसभा चुनावों में खर्च पर निगरानी के लिए मुरली कुमार विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त
Sun, 03 Nov 2019 02:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव में व्यय की सीमा पर निगरानी के लिए राजस्व सेवा के अधिकारी बी मुरली कुमार को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
आयोग द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार 1983 बैच के अधिकारी कुमार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से परामर्श के आधार पर नियुक्त किया है। कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव मे उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की सीमा पर निगरानी के अलावा निर्वाचन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने की भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
उन्हें आयकर विभाग की जांच शाखा मे काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्हें चुनाव के दौरान मतदाताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए मोबाइल एप ‘सी विजिल’ और मतदाता हेल्पलाइन पर शिकायतों के निपटान की निगरानी की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन