{"_id":"5dda3eb98ebc3e54dd1cfaf4","slug":"jharkhand-assembly-election-rajnath-singh-bjp-article-370-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में बोले राजनाथ- हमें बहुमत मिला तो अनुच्छेद 370 को हटाने में नहीं दिखाई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में बोले राजनाथ- हमें बहुमत मिला तो अनुच्छेद 370 को हटाने में नहीं दिखाई देरी
Sun, 24 Nov 2019 02:04 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार में लग चुकी हैं। इसी कड़ी में देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी राज्य के विश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने अनुच्छेद 370 सहित कई मुद्दों पर सरकार के कदम लेकर जनसमर्थन मांगा।
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh in Palamu: Without any delay, we abrogated #Article370 in J&K, when we got clear majority in Parliament. Now there'll not be two Constitutions in India, there'll be no different flag for J&K. There'll be only one PM in our country. #Jharkhand pic.twitter.com/ElSdirncR5
— ANI (@ANI) November 24, 2019विज्ञापन
विश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को जब लोकसभा में पूर्ण बहुमत मिला तो हमने अनुच्छेद 370 को हटाने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम के बाद से भारत में अब दो संविधान नहीं होंगे ना ही जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा होगा। अब देश में सिर्फ एक प्रधानमंत्री होगा।
विज्ञापन
बता दें कि झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। इसी सिलसिले में रविवार को भाजपा के कई दिग्गज नेता अपने उम्मीदवारों के लिए मतदान की अपील करने के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं।