फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024 seat sharing CPM leader Subhashini Ali lashes out on congress news in hindi

झारखंड चुनाव: 'कुछ पार्टियों को अपनी क्षमता से अधिक मांगने की आदत', सीट बंटवारे पर सीपीएम का कांग्रेस पर तंज

Mon, 21 Oct 2024 10:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 21 Oct 2024 10:54 AM IST
सार

झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा कि लोग आज हमारे बीच मतभेद देख रहे हैं, लेकिन जल्द ही यह विवाद सुलझ जाएगा और सभी संतुष्ट होंगे। हमारा एक बहुत बड़ा लक्ष्य है। हमारा लक्ष्य भाजपा को झारखंड से दूर रखना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए हम सभी को संतुष्ट होना होगा।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024 seat sharing CPM leader Subhashini Ali lashes out on congress news in hindi
सुभाषिनी अली - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। इस चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन के बीच सीट बंटवारें को लेकर एकबार फिर खींचतान शुरू हो गई। इस खींचतान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टियों के बीच यह खींचतान जल्द ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को झारखंड से दूर रखना है। वहीं सीट बंटवारे को लेकर जारी विवाद के बीच सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया। सीपीआई(एम) नेता ने बताया कि कुछ ऐसी पार्टियां हैं जिन्हें अपनी क्षमता से अधिक मांगने की आदत है। यहां कांग्रेस एक मुख्य पार्टी है, तो यह उनके साथ यह समस्या हर जगह देख सकते हैं।
विज्ञापन


सीपीआई(एम) नेता ने कसा कांग्रेस पर तंज
सीपीआई(एम) नेता सुभाषिनी अली ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो पार्टियों के विवाद होगा। जब कई पार्टियां है तो सीट बंटवारे के समय विवाद होना तय है। यहां कुछ ऐसी पार्टियां हैं, जिन्हें अपनी क्षमता से अधिक मांगने की आदत है। यहां कांग्रेस एक मुख्य पार्टी है और उनके साथ यह समस्या हर जगह देख सकते हैं। उन्हें भी यह समझना चाहिए कि वह समय चला गया जब कांग्रेस के नाम पर वोट बटोरे जाते थे। यह समय अलग है। गठबंधन को ही वोट मिलता है, इसलिए गठबंधन को गठबंधन ही रहना चाहिए। चाहे महाराष्ट्र हो या झारखंड उन्हें एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा, लोग आज हमारे बीच मतभेद देख रहे हैं, लेकिन जल्द ही यह विवाद सुलझ जाएगा और सभी संतुष्ट होंगे। हमारा एक बहुत बड़ा लक्ष्य है। हमारा लक्ष्य भाजपा को झारखंड से दूर रखना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए हम सभी को संतुष्ट होना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हम बहुत जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। बता दें कि झारखंड में अगले महीने दो चरणों 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed