{"_id":"67249ff393be745bbe0bc8fa","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-hemant-soren-age-controversy-congress-reaction-news-in-hindi-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'भाजपा आम आदमी के मुद्दों को भटका रही है', झारखंड सीएम की उम्र को लेकर उठे विवाद पर बोली कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'भाजपा आम आदमी के मुद्दों को भटका रही है', झारखंड सीएम की उम्र को लेकर उठे विवाद पर बोली कांग्रेस
Fri, 01 Nov 2024 03:01 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 01 Nov 2024 03:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार गमलियाल हेम्ब्रोम ने सोरेन का नामांकन रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता बरकरार रखेगा।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पर आम आदमी के मुद्दों को भटकाने का आरोप लगाया है। दरअसल, भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है। भाजपा के बरहेट सीट से उम्मीदवार गमलियाल हेम्ब्रोम ने 30 अक्तूबर को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी के मुद्दों को भटका रही है।
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "वे (भाजपा) आम आदमी के मुद्दों को भटकाने के लिए नई-नई चीजें बताएंगे। भाजपा नेता हेम्ब्रोम ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी उम्र 42 बताई है। उन्होंने आगे कहा, 2024 के विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 49 बताई। पांच वर्षों में किसी का उम्र सात साल कैसे बढ़ सकता है।"
मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार गमलियाल हेम्ब्रोम ने सोरेन का नामांकन रद्द करने की मांग की है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केसी वेणुगोपाल शुक्रवार को रांची पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता बरकरार रखेगा। बता दें कि झारखंड में दो चरणों 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन