फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024: Amit Shah lashed out at the opposition in Chhatarpur

Jharkhand: शाह बोले- पिछड़े वर्ग का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस, हम ऐसा नहीं होने देंगे

Sat, 09 Nov 2024 12:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 09 Nov 2024 12:46 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं, दो दिन पहले उनकी पोल खुल गई। उसमें कोरे कागज थे। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी संविधान का मखौल न उड़ाएं।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024: Amit Shah lashed out at the opposition in Chhatarpur
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: छतरपुर में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

झारखंड के छतरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहती है। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि देश में जब तक भाजपा है, तब तक अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण और संविधान की बात करती है। मगर संविधान में कहीं पर भी धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। महाराष्ट्र में उलेमाओं के समूहों ने कांग्रेस को ज्ञापन दिया कि 10 फीसदी आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम मदद करेंगे। अगर मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण मिला तो कम किसका होगा?  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। जब-जब कांग्रेस शासन में आई पिछड़ों के साथ अन्याय किया। 1950 में काका कालेलकर कमीशन बना, जिसकी रिपोर्ट कांग्रेस सरकारों ने रद्द कर दी। पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए मंडल कमीशन बना। इंदिरा और राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया और केंद्रीय संस्थानों में पिछड़ों को आरक्षण देने में कांग्रेस ने सालों लगा दिए। 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो केंद्र की सभी नौकरियों व परीक्षाओं में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। पिछड़ा वर्ग कमीशन को सांवधानिक दर्जा देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर बोला हमला
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं, दो दिन पहले उनकी पोल खुल गई। उसमें कोरे कागज थे। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी संविधान का मखौल न उड़ाएं। यह आस्था और विश्वास का सवाल है। आपने नकली संविधान लहराकर बाबा साहब आंबेडकर और संविधान सभा का अपमान किया। कांग्रेस ने संविधान का मजाक बनाकर रख दिया है। 

झारखंड के गरीबों का पैसा खा गए कांग्रेसी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार सबसे भ्रष्ट है। कांग्रेस के सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा रुपये पकड़े गए। जिसे गिनने के लिए आईं मशीनें तक थक गईं। यह रुपया आपका है। झारखंड के युवाओं व गरीबों का है, जिसे कांग्रेसी खा गए। आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देंगे। उन्होंने आगे कहा, भाजपा समृद्धि लाने वाली हाईटेंशन लाइन की तरह है, झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन जला हुआ ट्रांसफार्मर है।

सोरेन ने युवाओं को नहीं दिया बेरोजगारी भत्ता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के दौरान युवाओं से वादा किया था कि हम आपको बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन हेमंत सोरेन ने अपना वादा पूरा नहीं किया। हम हर युवा को प्रतिमाह दो हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। हर साल एक लाख रोजगार सृजित करेंगे और 2 लाख 87 हजार रिक्त पदों को पारदर्शी तरीके भरा जाएगा। भाजपा सरकार बनने के बाद झारखंड के युवाओं की नौकरी घुसपैठिये नहीं खा पाएंगे। घुसपैठियों द्वारा आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जमीन हड़पने का काम भी हम कानून में बदलाव करके बंद करवाएंगे। रोटी, माटी और बेटी तीनों की सुरक्षा भाजपा करेगी। 

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इनके साथी कहते हैं कि हम 370 को वापस लाएंगे। मगर राहुल गांधी तो क्या आपकी चौथी पीढ़ी भी 370 को वापस नहीं ला पाएगी। जनता का यह संकल्प है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। 10 साल में यूपीए की सरकार ने झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपया दिया। जबकि मोदी सरकार ने तीन लाख 90 हजार करोड़ रुपये दिए। मगर झारखंड वालों का यह रुपया कांग्रेस और जेएमएम खा गए। 


झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed