{"_id":"5d3b134a8ebc3e6c9b480eb1","slug":"jharkhand-assembly-adjourned-monsoon-session-concludes","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, मानसून सत्र संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, मानसून सत्र संपन्न
Fri, 26 Jul 2019 08:20 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया और सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। झारखंड विधानसभा के 22 जुलाई को प्रारंभ हुए मानसून सत्र में कुल पांच दिनों की कार्यवाही हुई जिस दौरान कुल 403 प्रश्न आये जिनमें से 290 प्रश्नों के लिखित उत्तर विभिन्न सरकारी विभागों से प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने अपने सत्र के समापन भाषण में बताया कि विधानसभा में सरकार की ओर से 40 प्रश्नों के उत्तर आने शेष हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सरकार की ओर से पेश प्रथम अनुपूरक बजट मांगों के अलावा सदन से विभिन्न विषयों से जुड़े छह विधेयक भी पारित किए गए।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की ओर से देश की जनता को चंद्रयान दो के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी और आज कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन