फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: ACB arrested corrupt officials in three districts

झारखंड: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों को किया गिरफ्तार 

Fri, 24 Sep 2021 07:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Amit Mandal Updated Fri, 24 Sep 2021 07:57 PM IST
सार

एसीबी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन जिलों में अधिकारियों को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Jharkhand: ACB arrested corrupt officials in three districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन जिलों में टीम ने भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई हजारीबाग, बोकारो और गढ़वा में की। बोकारो में प्रखंड संयोजक, गढ़वा में एक क्लर्क तो हजारीबाग में कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए। 

विज्ञापन


जरीडीह प्रखंड में पीएम आवास योजना के प्रखंड संयोजक दीपक कपरदार को शुक्रवार को जैनामोड़ दुर्गा मंदिर के सामने से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई धनबाद एसीबी की टीम ने की। एसीबी ने बांधडीह दक्षिणी पंचायत के ग्राम प्रधान हाकिम प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि दीपक कपरदार तीन हजार रुपये लेकर योजना की पहली किस्त की राशि दे रहा है। इसके बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर दुर्गा मंदिर के पास उसे पैसे लेते रंगे हाथ धर लिया।
विज्ञापन


वहीं, पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार को गढ़वा महालेखागार कार्यालय के लिपिक रविन्द्र पांडेय को घूस लेते हुए पकड़ा। खतियान का नकल निकालने के एवज में लिपिक 4500 रुपये की घूस कार्यालय में ही ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हजारीबाग के नेशनल हेल्थ मिशन के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर निरंजन अंबष्ट को एसीबी ने रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया। वे एक निजी क्लिनिक के रिन्युअल के लिए 4 हजार रुपये की घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके शिवपुरी स्थित आवास पर भी एसीबी टीम ने छापेमारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed