{"_id":"6572c3a565d9b436a3053f15","slug":"jharkhand-a-school-van-collided-with-a-bus-in-hazaribag-district-van-driver-died-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Accident: बस से टकराई स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन; 14 घायल, चालक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Accident: बस से टकराई स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन; 14 घायल, चालक की मौके पर ही मौत
Fri, 08 Dec 2023 12:55 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:55 PM IST
सार
हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजीव कुमार ने कहा कि हादसे में स्कूल वैन के चालक की मौत हो गई। वहीं 14 घायल बच्चों को इलाज के लिए शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन, बस से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो वहीं 14 बच्चे घायल हो गए। यह घटना सुबह के साढ़े सात बजे रांची से 130 किमी दूर कटकमसंडी इलाके में एक रेलवे साइडिंग के पास घटी।
हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजीव कुमार ने कहा कि हादसे में स्कूल वैन के चालक की मौत हो गई। वहीं 14 घायल बच्चों को इलाज के लिए शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही बस चालक को पकड़ लिया जाएगा।