फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: A corona patient ran away after positive report came in Jamshedpur, covid testing was being done in Jubilee Park

झारखंड: जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही चकमा देकर फरार हुआ युवक, स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा

Mon, 27 Dec 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Dec 2021 03:14 AM IST
सार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में एक व्यक्ति ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद जांच टीम को चकमा देकर वहां से भाग गया। जांच टीम उसकी तलाश करने के लिए उसके घर तक गई। इसके बावजूद उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला। इस घटना के बाद से विभाग में हडकंप मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Jharkhand: A corona patient ran away after positive report came in Jamshedpur, covid testing was being done in Jubilee Park
corona test- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में रविवार को एक व्यक्ति ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कुछ देर युवक वहां ठहरा। लेकिन उसके बाद युवक जांच टीम को चकमा देकर वहां से भाग गया। टीम उसकी तलाश करने के लिए उसके घर तक गई। इसके बावजूद उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला। इस घटना के बाद से विभाग में हडकंप मचा हुआ है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर देश-दुनिया में दिख रही चिंताओं के बीच कुछ लोगों की लापरवाही दूसरे लोगों के लिए खतरा पैदा करने वाली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार के दिन शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक जुबली पार्क में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच शिविर लगाया गया था। जिसके चलते वहां लोगों की भारी भीड़ थी। इस शिविर में लोगों की कोरोना जांच चल रही थी। इसी दौरान एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। टीम ने उसे वहां मौजूद लोगों से दूर खड़े होने का निर्देश दिया। भीड़ से निकलने के बाद उस युवक ने दौड़ लगा दी।
विज्ञापन


टीम के दूसरे सदस्य भी उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े लेकिन वह सबको चकमा देकर वहां से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि कैंप में कुल करीब 400 लोगों के लोगों की जांच की गई। इसमें एक किशोर पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह युवक साकची काशीडीह इलाके का रहने वाला था। युवक के फरार होने के बाद टीम उसके घर पहुंची। कुछ पड़ोसी लोगों ने बताया गया कि युवक घर नहीं पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि युवक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद उसे आइसोलेट किया जाएगा।


इससे पहले भी एक बार रेलवे स्टेशन से भागा था मरीज
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम को चकमा देकर फरार होने का मामला नया नहीं है। इससे पहले जमशेदपुर के टाटानगर स्थित रेलवे स्टेशन पर भी गत शुक्रवार को एक मरीज फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed