{"_id":"5d368a478ebc3e6ce212a600","slug":"jharkhand-8-people-including-two-priests-were-arrested-for-the-killing-of-four-tribals","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जादू टोना के शक में चार आदिवासियों के हत्या मामले में दो पुजारियों समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जादू टोना के शक में चार आदिवासियों के हत्या मामले में दो पुजारियों समेत आठ गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2019 10:18 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गुमला जिले में जादू-टोना के संदेह में चार आदिवासियों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एक बयान के अनुसार गिरफ्तार किये गए लोग उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने शनिवार और रविवार की रात नगर-सिसकारी गांव में चार बुजुर्गों को कथित तौर पर उनके घरों से घसीटकर बाहर निकाला था और डंडों से पिटाई की थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में गांव के दो पुजारी शामिल हैं। खून में सने डंडों को भी जब्त कर लिया गया है। संदेह है कि इन्हीं डंडों से उन चारों की पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि मृतकों की पहचान सुना उरांव (65), चंपा उराइन (79), फागुनी देवी (60) और पिरी उराइन (74) के रूप में हुई है।
एसपी ने कहा आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और जादू-टोना रोधी अधिनियम 2001 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले आदिवासियों के गांव में एक व्यक्ति की बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद पीट-पीटकर हत्या का यह मामला सामने आया था।
पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ उपद्रवियों ने यह अफवाह फैलाई कि उस आदमी की मौत सुनैना उरांव द्वारा कथित जादू टोना के कारण हुई थी। साथ ही यह भी अफवाह थी कि इन चारों बुजुर्ग लोगों ने गांव पर जादू कर रखा है, जिसकी वजह से रात के समय आत्माओं के चिल्लाने की आवाजें आती हैं।
बयान में कहा गया है कि गांव के दो पुजारियों ने गांववालों की एक बैठक बुलाई जिसमें चारों आदिवासियों पर लगे जादू-टोने के आरोपों पर चर्चा की गई।