फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 40 students of Kasturba Residential School fall victim to food poisoning

Jharkhand: कस्तूरबा आवासीय स्कूल की 40 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 04:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पलामू Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 04:55 PM IST
सार

Jharkhand: विद्यालय की वार्डन ने कहा कि छात्राएं जन्माष्टमी के उपवास के कारण बीमार हुई हैं। हालांकि ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि घटना जन्माष्टमी के दो दिन बाद हुई है, ऐसे में बीमारी का कारण केवल भोजन में गड़बड़ी ही हो सकता है।

विज्ञापन
Jharkhand: 40 students of Kasturba Residential School fall victim to food poisoning
बीमार हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार को बड़ा मामला सामने आया। नाश्ते में पूरी-सब्जी खाने के बाद लगभग 40 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमार छात्राओं को तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

इलाज जारी, परिजनों में चिंता
स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में छात्राओं का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक अस्पताल पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर जमकर भड़के। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन ने कहा कि छात्राएं जन्माष्टमी के उपवास के कारण बीमार हुई हैं। हालांकि ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि घटना जन्माष्टमी के दो दिन बाद हुई है, ऐसे में बीमारी का कारण केवल भोजन में गड़बड़ी ही हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, जेजेएमपी के दो कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार; ऐसे हुई कार्रवाई

लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप
ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बीमार छात्राओं को बिना मेडिकल रजिस्टर में दर्ज किए ही घर भेज दिया गया। इससे न केवल वास्तविक आंकड़ा छिपाने की कोशिश हुई, बल्कि बच्चों की जिंदगी भी खतरे में पड़ी।

आक्रोश और कार्रवाई की मांग
घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालयों में बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। खासकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की गहन जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed