{"_id":"6430b9547964983e3e0fefe4","slug":"ed-fresh-inspection-reveals-illegal-coal-mining-still-underway-at-cm-hemant-soren-aide-site-in-sahebganj-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: ईडी की टीम खनन स्थल तक पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा, सोरेन का करीबी पंकज जेल से करा रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: ईडी की टीम खनन स्थल तक पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा, सोरेन का करीबी पंकज जेल से करा रहा अवैध खनन
Sat, 08 Apr 2023 06:16 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:16 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम खुद खनन स्थल तक पहुंची, जहां पर उसे खनन में इस्तेमाल किए जा रहे विस्फोटक पड़े मिले। इसके बाद पंकज मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अवैध खनन के मामले में झारखंड की जेल में बंद पंकज मिश्रा साहिबगंज के नीबू पहाड़ इलाके में अब भी अवैध खनन करा रहा है। वह सीएम सीएम हेमंत सोरेन का करीबी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम खुद खनन स्थल तक पहुंची, जहां पर उसे खनन में इस्तेमाल किए जा रहे विस्फोटक पड़े मिले। इसके बाद पंकज मिश्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ईडी अवैध खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही है। मिश्रा को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को कहा कि मौजा सिवरिया, अंचल मांडरो में स्थित खनन स्थल की बुधवार को शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने पहचान की और उसका निरीक्षण किया। ईडी के अनुसार यह वही स्थल था, जिसका जुलाई, 2022 में संयुक्त निरीक्षण दल ने दौरा किया था। पहले भी अधिकारियों ने दावा किया था कि यहां पंकज मिश्रा और विष्णु यादव के जरिये अवैध खनन चलाया जा रहा है। एजेंसी
विज्ञापन
बढ़ गया है खनन का दायरा
अवैध खनन की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय लगातार साहिबगंज व आसपास के इलाके में दबिश दे रहा है। 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक अवैध खनन को लेकर ईडी ने लगातार पांच दिनों तक सर्वेक्षण किया था। करीब आठ महीने से नीबू पहाड़ के इलाके में अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन
कई नई जगहों पर खनन के प्रयास
आगे की जांच के लिए यहां ड्रोन उड़ाने का भी अनुरोध किया गया था। जांच में पाया गया कि कई नई जगहों पर छेद किए गए हैं और उनमें बारूद लगाया गया है। जाहिर तौर पर इसमें विस्फोट कराने की तैयारी की गई थी। ईडी ने साहिबगंज पुलिस को एक पत्र में यह जानकारी दी और कार्रवाई करने की मांग की है।