{"_id":"62eb4114e751211507093327","slug":"jharkhand-19-women-sentenced-to-life-imprisonment-for-two-women-murdered-on-allegation-of-witchcraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 19 महिलाओं को उम्रकैद की सजा, डायन का आरोप लगा दो महिलाओं की कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 19 महिलाओं को उम्रकैद की सजा, डायन का आरोप लगा दो महिलाओं की कर दी थी हत्या
Thu, 04 Aug 2022 09:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:32 AM IST
सार
गुमला में 11 जून, 2013 को दो महिलाओं की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को 19 महिलाओं ने अंजाम दिया था। इस मामले में अदालत ने सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
उम्रकैद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला में 2013 के चर्चित डायन-बिसाही हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है। अदालत ने बुधवार को इस मामले में 19 महिलाओं को दोषी करार दिया है। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी सभी पर लगाया गया है। जुर्माना न देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह फैसला सिविल कोर्ट के एडीजे-1 दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत ने सुनाया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गुमला में 11 जून, 2013 को दो महिलाओं की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी। यह हत्या करंज थाना क्षेत्र के करौंदाजोर टूकूटोली में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गांव में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में टूकूटोली निवासी बेरजनिया इंदवार व एगनेसिया एंदवार भी शामिल हुईं। इन दोनों को डायन करार देते हुए, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार दिया गया। इस वारदात को 19 महिलाओं ने अंजाम दिया था। इसके बाद बेरजनिया की पुत्री सेलेस्टीन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
12 जून को हुई थी गिरफ्तारी
प्राथमिकी के मुताबिक, दोनों की हत्या से पहले भी एक बैठक बुलाई गई थी और उनसे जुर्माना वसूला गया था। पुलिस ने हत्याकांड के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सभी आरोपी न्यायिक जमानत पर बाहर आ गए। हालांकि, दोषी करार दिए जाने के बाद सभी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन