फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 18 IED recovered in operation against Maoists, big accident averted

झारखंड: माओवादियों के खिलाफ अभियान में 18 आइईडी बरामद, टला बड़ा हादसा

Fri, 04 Sep 2020 08:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, चाईबासा
पीटीआई, चाईबासा Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Sep 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand 18 IED recovered in operation against Maoists, big accident averted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के चाईबासा जिले में गुरुवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी। एक विशेष खोजी अभियान में सुरक्षाबलों ने 18 आइईडी बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


ये आईईडी गोइलकेरा थानांतर्गत कुरकुटिया से कंसुआ जाने वाले जंगल के बीच कच्चे मार्ग पर लगाए गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर माओवादियों के खिलाफ सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन ने चाईबासा जिले में तीन दिनों के लिए एक विशेष खोजी अभियान चलाया।
विज्ञापन



इस अभियान के तहत गुरुवार को गोइलकेरा थानांतर्गत कुरकुटिया से कंसुआ जाने वाले जंगल के बीच कच्चे मार्ग पर सुरक्षाबलों ने 18 आइईडी बरामद किए। ये आईईडी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे। जिन्हें समय रहते हुए निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है और इस कार्रवाई में शामिल माओवादियों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed