{"_id":"62179bc4e039dd63b461d0de","slug":"jharkhand-16-missing-as-a-boat-capsized-due-to-storm-near-barbendia-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जामताड़ा के पास तूफान की वजह से पलटी नाव, 12 लोग लापता, 5 बचाए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जामताड़ा के पास तूफान की वजह से पलटी नाव, 12 लोग लापता, 5 बचाए गए
Thu, 24 Feb 2022 11:24 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, धनबाद
एएनआई, धनबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:24 PM IST
सार
नाव में करीब 16 से 18 लोग सवार थे जो शाम करीब सात बजे पलट गई। स्थानीय लोगों ने पांच लोगों को बचा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झारखंड के जामताड़ा जिले में गुरुवार को बराकर नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 12 लोग लापता हो गए। बेमौसम बारिश से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। जामताड़ा के उपायुक्त फैज अहमद मुमताज ने बताया कि नाव में करीब 16 से 18 लोग सवार थे जो शाम करीब सात बजे पलट गई। स्थानीय लोगों ने पांच लोगों को बचा लिया। करीब 12 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। चारों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मुमताज ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के गोताखोर देवघर से बीरगांव में दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। दामोदर की मुख्य सहायक नदी बराकर नदी के किनारे घटनास्थल पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि नाव दामोदर नदी में पलट गई।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पोस्ट में कहा, जामताड़ा जिले के बीरगांव के पास नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान का काम कर रही है।
विज्ञापन
बारिश के कारण प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के एक हिस्से में सर्दियों की बारिश हो रही है।