फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JDU leader demands 30 percent reservation for Muslims in armed forces

Jharkhand: जदयू नेता ने सशस्त्र बलों में मुस्लिमों के लिए मांगा 30 प्रतिशत आरक्षण, भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 15 Feb 2023 04:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, दुमका
एएनआई, दुमका Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 04:13 AM IST
सार

जदयू नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने अपराधों को छिपाने के लिए सेना का इस्तेमाल करती है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा ने सैनिकों की बहादुरी और साहस का फायदा उठाया।

विज्ञापन
JDU leader demands 30 percent reservation for Muslims in armed forces
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता गुलाम रसूल बल्यावी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू पार्टी के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने मंगलवार को सशस्त्र बलों में मुसलमानों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की मांग की।

विज्ञापन


जदयू नेता ने भाजपा पर साधा निशाना
जदयू नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने अपराधों को छिपाने के लिए सेना का इस्तेमाल करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सैनिकों की बहादुरी और साहस का फायदा उठाया। भाजपा ने वोट के लिए सैनिकों के खून से समझौता किया है। उन्होंने हमारी सेना के बलिदान, बहादुरी और शहादत का लाभ उठाया है। हमें सेना पर भरोसा है। 
विज्ञापन


बलयावी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि भाजपा भगोड़ों की तरह सेना के नाम पर आश्रय लेती है। हम सशस्त्र बलों में मुस्लिमों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हैं। जदयू नेता का यह बयान पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी के अवसर पर आया। जिसमें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, कई लोगों को बहुत सी बातें बोलने की आदत होती है। मैं कभी उनसे पूछूंगा कि उन्होंने क्या कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed