फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jamshedpur: Rita died just 16 days after marriage; Swimming pool, farewell party and dowry issue entangled

Jharkhand: शादी के 16 दिन बाद ही रीता की मौत; स्विमिंग पूल, फेयरवेल पार्टी... दहेज की गुत्थी उलझी, जानें माजरा

Fri, 16 May 2025 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 06:47 PM IST
सार

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शादी के 16 दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत हो गई। पति ने इसे आत्महत्या तो मायके वालों ने हत्या करार दिया है। पूरा मामला स्वीमिंग पूल की फोटोज, फेयरवेल पार्टी और दहेज विवाद पर आकर टिक गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jamshedpur: Rita died just 16 days after marriage; Swimming pool, farewell party and dowry issue entangled
रीता की मौत को परिजनों ने बताया हत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जमशेदपुर शहर के सोनारी इलाके में शादी के महज 16 दिन बाद एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान रीता महतो के रूप में हुई है, जिसकी 29 अप्रैल को शादी हुई थी और 16 मई को उसका शव फंदे से लटका मिला। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया है। एक ओर जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्पाद नीति समेत कई प्रस्ताव हुए पास
विज्ञापन

 
‘फेयरवेल पार्टी और स्विमिंग पूल की तस्वीरों के बाद बदला बर्ताव’
रीता के पति चंदन महतो का कहना है कि घटना वाले दिन रीता ने कहा था कि वह एक फेयरवेल पार्टी में जा रही है। लेकिन बाद में उसके मोबाइल में स्विमिंग पूल की तस्वीरें देखे जाने के बाद वह नाराज हो गया और उसने यह बात रीता के पिता को भी बता दी थी। पति के अनुसार, इसके कुछ ही घंटे बाद रीता ने खुदकुशी कर ली। चंदन का यह भी कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी कदम की उम्मीद नहीं थी और वह खुद सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘दहेज में बाइक की मांग को लेकर हो रही थी प्रताड़ना’
दूसरी ओर, रीता के भाई शंभू महतो ने पूरे मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शादी के तुरंत बाद से ही दहेज में बाइक की मांग शुरू हो गई थी। रीता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, साफ-साफ हत्या है। शंभू के अनुसार, शादी पारिवारिक सहमति से हुई थी और दोनों हनीमून के लिए दार्जिलिंग भी गए थे। लेकिन 14 मई को जब रीता मायके से लौटी, तो दो दिन बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: वज्रपात की चपेट में आए चार जवान, सीआरपीएफ अधिकारी की मौत
 
कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों पर स्पष्टता आएगी। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों को खारिज किया है, लेकिन पुलिस सभी आरोप-प्रत्यारोपों की कड़ाई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed