फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Four soldiers were struck by lightning, CRPF officer died

Jharkhand News: वज्रपात की चपेट में आए चार जवान, सीआरपीएफ अधिकारी की मौत

Fri, 16 May 2025 01:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 16 May 2025 01:15 PM IST
सार

नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में एक दुखद घटना हुई है। वहां मौजूद सीआरपीएफ कैंप में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चार जवान घायल हो गए। इन घायल जवानों में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह भी शामिल थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Jharkhand News Four soldiers were struck by lightning, CRPF officer died
घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान तेज बारिश हो रही थी, इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इस वज्रपात की चपेट में आकर सीआरपीएफ के दो और झारखंड जगुआर के दो जवान बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


इस हादसे में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह की मौत हो गई। पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने उनकी मौत की पुष्टि की है और बताया कि उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्पाद नीति समेत कई प्रस्ताव हुए पास
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना सारंडा के बालिबा स्थित सीआरपीएफ कैंप की है, जहां अचानक वज्रपात होने से एमपी सिंह की जान चली गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, झारखंड जगुआर के एएसआई सुदेश और एएसआई चंदन हांसदा शामिल हैं। इन सभी को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed