{"_id":"62fe04fd75e2ad25ad24d127","slug":"jamshedpur-court-awarded-death-penalty-to-15-persons-convicted-for-killing-a-jail-inmate-in-ghaghidih-centra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, इस गंभीर अपराध के लिए जज ने सुनाया कठोर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, इस गंभीर अपराध के लिए जज ने सुनाया कठोर फैसला
Thu, 18 Aug 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 18 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
झारखंड के जमशेदपुर में अदालत ने 15 दोषियों को एक साथ फांसी की सजा सुनाई है। सभी ने जेल के अंदर गंभीर अपराध किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर कोर्ट ने 2019 में घाघीडीह सेंट्रल जेल में एक कैदी की हत्या के 15 दोषियों को एक साथ फांसी की सजा सुनाई है। इन सभी पर आरोप था कि इन्होंने जेल में बंद दहेज हत्या के आरोपी मनोज सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि जेल में ताकत दिखाने की होड़ लगी थी और इसी चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, घाघीडीह जेल में 25 जून 2019 को टेलीफोन बूथ पर बात करने को लेकर हरीश सिंह के गिरोह और सजायाफ्ता कैदी पंकज दुबे के बीच विवाद हुआ था। अखिलेश सिंह के गिरोह में मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग थे जिन्होंने पंकज दुबे की पिटाई कर दी। इस हमले के विरोध में पंकज दुबे समर्थित सजायाफ्ता कैदियों ने हंगामा करते हुए हरीश सिंह गिरोह पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान मनोज सिंह भागकर दूसरी जगह छिप गया था लेकिन कुछ देर बाद सभी 15 कैदियों ने उसे ढूंढ़ निकाला और पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन