{"_id":"67cafab37b0c5bc2aa0e3c00","slug":"international-women-s-day-women-will-get-free-entry-to-all-tourist-places-in-jharkhand-know-date-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Women's Day: झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, तारीख जान लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Women's Day: झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, तारीख जान लीजिए
Fri, 07 Mar 2025 07:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:25 PM IST
सार
International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को पर्यटन विभाग की ओर से विशेष उपहार मिला है। महिलाओं के लिए झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन संग महिला विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है। इसके तहत इस वर्ष, आठ मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक 'पार्क' में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के विज़न को लेकर पहल करते हुए झारखंड पर्यटन विभाग की यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति की गोद में शांति और ताजगी का अनुभव करें।
विज्ञापन
झारखंड पर्यटन विभाग राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का स्वागत करता है और उन्हें एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
'झारखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर राज्य का बढ़ाया मान'
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यगणों (विधायक) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री एवं विधायकगणों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं।
विज्ञापन
आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का होगा सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल समेत अनेकों क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। महिलाएं अपने मंजिल और मुकाम को हासिल करने में कामयाब हों, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है। एक बार फिर आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक लुइस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी मौजूद थीं।