{"_id":"5c3f0a56bdec22738813a295","slug":"information-broadcasting-ministry-will-give-financial-help-to-jharkhand-international-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को वित्तीय मदद देगा सूचना प्रसारण मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को वित्तीय मदद देगा सूचना प्रसारण मंत्रालय
Wed, 16 Jan 2019 04:11 PM IST
Shilpa Thakur
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रांची में दूसरे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन और प्रचार के लिए वित्तीय मदद करेगा।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कार्यक्रम स्थल, प्रोजेक्शन एवं साउंड सिस्टम, पुस्तिकाओं, निमंत्रण कार्ड के प्रकाशन तथा प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया में महोत्सव के प्रचार पर खर्च के लिए मंत्रालय पांच लाख रुपये की वित्तीय मदद देगा।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि वित्तीय मदद आयोजकों के अनुदान के रूप में दी जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन एनजीओ 'नवभारत निर्माण संघ' द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन