फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Indian Railways Festive Treat Special Trains Announced From Hatia to Bengaluru and Mumbai Check Full Schedule

रेलवे का त्योहारों पर बड़ा तोहफा: हटिया से बेंगलुरु-मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 30 Sep 2026 11:17 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 30 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

दुर्गापूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। बेंगलुरु के लिए ट्रेन 08637 और वापसी में 08638, जबकि मुंबई के लिए ट्रेन 08609 और वापसी में 08610 संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
Indian Railways Festive Treat Special Trains Announced From Hatia to Bengaluru and Mumbai Check Full Schedule
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुर्गापूजा और दिवाली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया से बेंगलुरु तथा मुंबई के लिए पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल से त्योहारों के मौसम में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने इन विशेष ट्रेनों की समय-सारणी, प्रस्थान समय और संचालन की तिथियां विस्तृत रूप से जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
हटिया से बेंगलुरु के बीच ट्रेन संख्या 08637 पूजा स्पेशल का संचालन 14 अक्तूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 9:00 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08638 बेंगलुरु-हटिया स्पेशल 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक संचालित होगी। यह गाड़ी हर शुक्रवार को रात 12:30 बजे बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और रविवार को दोपहर 12:30 बजे हटिया पहुंचेगी। रेलवे ने इस मार्ग पर यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखकर यह साप्ताहिक सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मतदाता सूची में दावा-आपत्ति की आज अंतिम तारीख: 4.45 लाख नोटिस प्रस्तावित, 19 अक्तूबर को जारी होगी संशोधित सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


हटिया-मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी
दूसरी तरफ, हटिया से मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 08609 का संचालन 12 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 4:20 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:50 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा, वापसी में ट्रेन संख्या 08610 मुंबई-हटिया स्पेशल 13 से 27 अक्तूबर तक हर मंगलवार को रात 10:55 बजे मुंबई से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन व्यवस्था से दोनों प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed