फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Income tax department raids business group in Jharkhand and West Bengal, charges of tax evasion

आयकर विभाग ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कारोबारी समूह पर मारा छापा, कर चोरी का आरोप

Sun, 27 Sep 2020 05:06 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 27 Sep 2020 05:06 AM IST
सार

ज्यादातर कंपनियों में परिवार के सदस्य ही निदेशक  

विज्ञापन
Income tax department raids business group in Jharkhand and West Bengal, charges of tax evasion
income tax department - फोटो : wiki

विस्तार

आयकर विभाग ने वनस्पति घी और अन्य वस्तुओं का उत्पादन करने वाले एक कारोबारी समूह पर कर चोरी के आरोपों में झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापा मारा हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को बताया कि इस कार्रवाई के दौरान खातों की नियमित पुस्तिका के बाहर लेनदेन करने, बेहिसाब नकद खर्च और नकद अग्रिम राशि लेने तथा नकद ब्याज अदा करने के ठोस साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने शुक्रवार को एक जाने-माने कारोबारी समूह के 20 व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में छापा मारा। सीबीडीटी ने एक बयान में बताया कि यह समूह वनस्पति घी, रियल स्टेट और चाय बागानों से जुड़े कारोबार सहित समूह कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। इस समूह की रियल एस्टेट परियोजना कोलकाता में भी है। कर विभाग के लिए नीति तैयार करने वाले बोर्ड ने कारोबारी समूह की पहचान जाहिर नहीं की। बयान में कहा गया है कि नकद राशि समूह की फर्जी कंपनियों में डाली गई, जिन्हें रियल एस्टेट कंपनी को ऋण के रूप में दिया गया। 
विज्ञापन


सीबीडीटी ने ज्यादातर कंपनियों में निदेशक के रूप में परिवार के सदस्य के होने, कोई वास्तविक कारोबार नहीं होने, कुछ ही आयकर रिटर्न दाखिल करने और आरओसी के रिटर्न भी दाखिल नहीं किए जाने का आरोप लगाया। समूह की ऐसी ही एक कंपनी ने 2014 के बाद से कोई कारोबार नहीं किया है। हालांकि, इसने 7 करोड़ रुपये की नकद बिक्री दर्शाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि यह नकदी कोलकाता के बैंक खातों में जमा की गई है, जबकि नकद बिक्री बही खाते में झारखंड से दर्शाई गई है। विभाग ने छापे के दौरान हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और हाथ से लिखी डायरी जब्त की। बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, लगभग 40 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन के सबूत मिले हैं। रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये अग्रिम राशि के रूप में लिए गए, यह भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed