फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In the name of Witchcraft two brutal killing in jharkhand

झारखंड: जादू-टोना के नाम पर दो की नृशंस हत्या

Sun, 16 Aug 2015 11:03 AM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
In the name of Witchcraft two brutal killing in jharkhand

पुलिस का कहना है कि लोहरदगा के हूद गांव में जादू-टोना करने का आरोप लगाकर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जिनकी हत्या हुई है वो दोनों आदिवासी थे।

विज्ञापन


लोहरदगा के एसडीपीओ एस अनवर रिज़वी ने बताया है कि मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा तेज़ कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव के ही माना मुंडा और बुधराम उरांव पर लोगों को जादू-टोना करने का शक था। गुरुवार को गांव के एक बच्चे की तबीयत ख़राब होने के बाद लोग दोनों पर टोना का आरोप लगाने लगे, ग्रामीणों ने उनपर दबाव बनाया कि वे झाड़-फूंक कर बच्चे को ठीक करें।
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले हुई थी पांच महिलाओं की हत्या

In the name of Witchcraft two brutal killing in jharkhand

दोनों लोगों ने इसमें असमर्थता जताई। जिसके बाद ग्रामीणो ने जमा होकर बैठक की और दोनों को सार्वजनिक तौर पर दंड देने का फैसला लिया।

दोनों व्यक्ति को घसीट-घसीट कर पीटा गया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। एक व्यक्ति को घायल हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ग़ौरतलब है कि पिछले आठ अगस्त को रांची ज़िले के मांडर गांव में डायन के आरोप में पांच आदिवासी महिलाओं की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed