फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Imam gets life sentence for raping eight-year-old girl in Simdega

Jharkhand: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले मौलवी को उम्रकैद, अदालत ने 60 हजार का जुर्माना भी लगाया

Sat, 26 Aug 2023 02:48 AM IST
गुलाम अहमद सिमडेगा (झारखंड)
सिमडेगा (झारखंड) Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 26 Aug 2023 02:48 AM IST
सार

मौलवी ने पिछले साल दिसंबर में बच्ची से दुष्कर्म किया था। जिले के कोलेबिरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची 11 दिसंबर को पढ़ने के लिए मदरसा गई थी। क्लास पूरी होने के बाद मदरसे का मौलवी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 

विज्ञापन
Imam gets life sentence for raping eight-year-old girl in Simdega
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सिमडेगा जिले की एक अदालत ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में एक मदरसे के मौलवी को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आशा देवी भट्ट की अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन


मौलवी ने पिछले साल दिसंबर में बच्ची से दुष्कर्म किया था। जिले के कोलेबिरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची 11 दिसंबर को पढ़ने के लिए मदरसा गई थी। क्लास पूरी होने के बाद मदरसे का मौलवी मोहम्मद अमीन-उद्दीन अंसारी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, नाबालिग ने घर लौटने के बाद अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुे आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed