{"_id":"633a03e219a5463a89193e43","slug":"illegal-mining-case-ed-seized-jharkhand-cm-hemant-soren-passbook-cheques","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन मामला: नहीं रुक रही ईडी की छापेमारी, झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन की पासबुक-चेकबुक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन मामला: नहीं रुक रही ईडी की छापेमारी, झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन की पासबुक-चेकबुक जब्त
Mon, 03 Oct 2022 03:04 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:04 AM IST
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा उनके सहयोगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता पंकज मिश्रा के आवास के आवास पर भी छापेमारी की गई। मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री आवास के आवास पर छापेमारी की जहां से उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन की एक बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की है।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता पंकज मिश्रा के आवास के आवास पर भी छापेमारी की गई। मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी हैं। मिश्रा को 19 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
इस मामले में मिश्रा के अलावा उनके सहयोगी बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को आरोपी बनाया गया है। दोनों को चार अगस्त और पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और वे न्यायिक हिरासत में भी हैं।
विज्ञापन
ईडी ने मिश्रा और अन्य के खिलाफ साहिबगंज जिले में एफआईआर के आधार पर आठ मार्च को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच शुरू की थी। 24 अगस्त को रांची में छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश के आवास से झारखंड पुलिस के दो एके-47 बरामद की थी।
सीएम सोरेन वर्तमान में खुद को खनन पट्टा देने के लिए लाभ के पद के आरोप का सामना कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग ने अगस्त में राज्यपाल रमेश बैस को उन्हें अयोग्य घोषित करने के लिए एक याचिका पर अपनी राय भेजी थी। हालांकि इस पर अभी फैसला आना बाकी है।