Jharkhand: रांची जिले में पांच मंदिरों में मूर्तियां खंडित, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कीं मुख्य सड़कें
Jharkhand: पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गुरुवार रात रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर मुड़मा गांव में मंदिरों में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के मुतबिक, भगवान शिव, हनुमान और एक देवता की मूर्तियों खंडित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रांची जिले में एक गांव के पांच मंदिरों में मूर्तियों को खंडित किए जाने की घटना से नाराज लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-75) और अन्य सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गुरुवार रात रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर मुड़मा गांव में मंदिरों में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के मुतबिक, भगवान शिव, हनुमान और एक देवता की मूर्तियों खंडित किया गया।
उन्होंने बताया, पारंपरिक हथियारों के साथ महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीण सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर एकत्र हुए और रांची व डाल्टनगंज के बीच यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने आगे कहा, ठाकुरगांव, चान्हो और बीजूपारा में भी सड़कें अवरुद्ध हैं।
खेलारी की डीएसपी अंकिता रॉय ने कहा, ,'मुड़मा गांव के पांच मंदिरों में मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल हमारा ध्यान सड़क से जाम हटाने पर है।' उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और ग्रामीणों को सड़कों को खाली करने के लिए राजी किया जा रहा है।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए रांची ग्रामीण एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां डेरा डाले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती सुनिश्चित की गई है।
मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीष टोप्पो ने बताया, 'हमने मूर्तियों को खंडित करने में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। गांव में मंदिरों के पास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।'
पुलिस द्वारा ग्रामीणों की तीन मांगों पर सहमति जताने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जाम हटाया गया। रांची ग्रामीण के एसपी ने कहा, 'मांगों में मामले में एसआईटी का गठन, उपद्रवियों की गिरफ्तारी और गांव के मंदिरों की सुरक्षा शामिल है।' उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।