फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IAS officer Kiran Pasi delivers child in govt hospital, officials, doctors, hemant soren praise her

झारखंड: डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, सीएम ने की तारीफ

Tue, 03 Mar 2020 09:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
IAS officer Kiran Pasi delivers child in govt hospital, officials, doctors, hemant soren praise her
आईएएस अधिकारी किरण पासी ने सरकारी अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : Twitter

झारखंड में एक आईएएस अधिकारी ने सरकारी अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देकर एक पहल की है। यह अधिकारी झारखंड के गोड्डा में तैनात हैं और उनका नाम किरण पासी है। गोड्डा रांची से 320 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। उन्होंने अपने पहले बच्चे को लखनऊ के निजी अस्पताल में जन्म दिया था।  

विज्ञापन


कमिश्नर ने रविवार को सुबह 9.51 बजे सी सेक्शन के जरिए बेटे को जन्म दिया। उनके इस कदम की सराहना अस्पताल के डॉक्टर्स, राज्य अधिकारियों और मुख्यमंत्री तक ने की है। पासी को फिलहाल निगरानी में रखा गया है। गोड्डा के सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा, 'यह जल्दबाजी में नहीं बल्कि पूरी तरह से सोचा-समझा गया फैसला था। पासी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं और इससे सरकारी सेवाओं में लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।'
विज्ञापन

 


डिप्टी कमिश्नर के इस फैसले की तारीफ करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा, 'राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं सक्षम हैं, यह दिखाने के लिए आपका प्रयास प्रशंसनीय है।' वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखा, 'यह सिर्फ एक समाचार नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया है।'


झारखंड के प्रधान स्वास्थ्य सचिव, नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा, 'हर किसी को इस बात की तारीफ करनी चाहिए कि उन्हें प्रणाली में विश्वास है। लोग इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि वह डिप्टी कमिश्नर हैं लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि समग्र प्रणाली में सुधार हुआ है और इलाज करने में सक्षम है।'

मिश्रा का कहना है कि पासी के पति ने उनके इस फैसले का समर्थन किया था। सरकारी सेवाओं में उनके विश्वास के कारण ही उन्होंने इसका चुनाव किया। मिश्रा ने कहा, 'मैंने डिप्टी कमिश्नर से 20 दिन पहले मुलाकात की थी। हमने उनके मन में सरकारी अस्पताल के प्रति विश्वास पैदा किया और वह रविवार सुबह 6 बजे अस्पताल पहुंची जिसके बाद महिला डॉक्टरों की एक टीम ने उनका ऑपरेशन किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed