{"_id":"36806efa-61f9-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-acting-cm-but-not-acting","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं एक्टिंग सीएम हूं लेकिन एक्टिंग कर नहीं रहा हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं एक्टिंग सीएम हूं लेकिन एक्टिंग कर नहीं रहा हूं'
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैं एक्टिंग सीएम हूं लेकिन मैं एक्टिंग नहीं कर रहा हूं', झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जब यह कहा तो सभी हंसी के ठहाके लगाने से खुद को न रोक सके। अर्जुन मुंडा शुक्रवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुंडा ने समारोह के दौरान कहा कि 'मैं एक्टिंग सीएम हूं लेकिन मैं एक्टिंग कर नहीं रहा हूं। मैंने मंच पर आने से पहले राज्यपाल महोदय से पूछा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिये राष्ट्रपति से अधिसूचना आ गयी है क्या? जवाब में उन्होंने बताया कि अभी उनकी स्वीकृति नहीं आयी है।' तब मुंडा ने कहा कि राष्ट्रपति की अधिसूचना आने के बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री हो जायेंगे जबकि फिलहाल वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उनकी इस बात पर हंसी के ठहाके गूंज उठे।
विज्ञापन
साथ ही अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम इस बात की नजीर है कि झारखंड के लोग चाहें तो वह कुछ भी कर सकते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि राज्य को सही दिशा में आगे ले जायें। झारखंड को एक प्रगतिशील राज्य बनायें। अगर हम सब मिलजुल कर काम करेंगे तो झारखंड को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी झारखंड की मिट्टी के लाल हैं और अब इस स्टेडियम के निर्माण से झारखंड में उनके जैसे मिट्टी के अनेक सपूत पैदा होंगे।
विज्ञापन