फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hyderabad blast : manzar imam arrested from ranchi

हैदराबाद ब्लास्ट: मंजर इमाम रांची से गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2013 10:44 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Mar 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
hyderabad blast : manzar imam arrested from ranchi

हैदराबाद बलास्ट के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने झारखंड में रांची के कांके से आतंकी मंजर इमाम को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह इंडियन मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन से है। इमाम रांची का रहने वाला है।

विज्ञापन


एनआईए मंजर इमाम की तलाश हैदराबाद सीरियल ब्लास्ट केस में कर रही थी। इससे पहले अन्य आतंकी घटनाओं में भी उसका नाम आ चुका है। एनआईए की टीम कई बार उसकी तलाश में रांची जा चुकी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंजर इमाम को एनआईए की टीम पिछले लगभग दो वर्षों से विभिन्न आतंकवादी घटनाओं के सिलसिले में ढूंढ रही थी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद विस्फोटों के सिलसिले में भी मंजर का नाम जांच के दौरान सामने आया था लेकिन उसे उस समय गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हैदराबाद ब्लास्ट मामले में पांच आतंकियों में मंजर इमाम का नाम भी शामिल है। इस मामले में अभी तक लश्कर सरगना हाफिज सईद, आईएम के आतंकी यासीन भटकल, आईएम के ही आतंकी मंजर इमाम, तबरेज और विकास का नाम सामने आया है।

इन धमाकों के लिए पिछले साल अक्टूबर 2012 में ही आंतकियों ने हैदराबाद की रेकी की थी। मंजर इमाम वही व्यक्ति है, जिसने यासीन भटकल के बाद हमले की पूरी जिम्मेदारी संभाली। पाकिस्तान से लश्कर के जो चार आतंकी भारत आए थे, उन्होंने मंजर से ही मुलाकात की थी और हैदराबाद बेगमपेट इलाके के लॉज में पहुंचे थे।

गिरफ्तारी के बाद मंजर इमाम को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां एनआईए और केरल की एर्नाकुलम पुलिस के अनुरोध पर उसे पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर एर्नाकुलम पुलिस को सौंप दिया गया। एर्नाकुलम पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है जहां उस पर आतंकवादियों को शिविर लगाकर प्रशिक्षण देने का मामला दर्ज है।


इस दौरान मंजर इमाम के परिजन भी बड़ी संख्या में अदालत पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस से मंजर से मिलने की अनुमति मांगी। अनुमति न मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed