{"_id":"615143b58ebc3efe2611d814","slug":"husband-kill-wife-suspicion-and-threw-the-dead-body-in-the-forest-of-aurangabad-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पति ने की गला घोंट कर पत्नी की हत्या, दूसरी महिला से संबंध होने के शक से परेशान था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पति ने की गला घोंट कर पत्नी की हत्या, दूसरी महिला से संबंध होने के शक से परेशान था आरोपी
Mon, 27 Sep 2021 09:38 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:38 AM IST
सार
पुलिस पूछताछ में आरोपी संजीव कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लगातार उसपर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक कर रही थी। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। 22 सितंबर की रात इसको लेकर विवाद हुआ और फिर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग शहर के मटवारी में पत्नी के शक करने से परेशान होकर पति ने उसे गला दबाकर हत्या कर दी। इतना नहीं पत्नी के शव को ठिकाना लगाने के लिए आरोपी पति ने अपनी कार में लाश डालकर बिहार के औरंगाबाज जिले से सटे जंगलों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। हजारीबाग की कोर्रा पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना के पुलिस की मदद से बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी संजीव कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पैतृक घर आरा (बिहार) है। उसकी शादी समस्तीपुर में पूजा सिंह से वर्ष 2010 में हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। वर्तमान में वह हजारीबाग के मटवारी में अपने आवास में रहकर जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। संजीव सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा उस पर बराबर किसी महिला के साथ होने का शक करती थी। इससे दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इससे वह तंग आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया
विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की हत्या की
22-23 सितंबर की रात जब खाना खाकर सभी सोने गए तो बेड पर भी शक जताते हुए पत्नी ने चर्चा शुरू कर दी। गुस्से में संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल पुलिस की मदद लेते हुए उस ठिकाने से संजीव सिंह की पत्नी पूजा सिंह का शव भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।