{"_id":"635c73d9dbcd690edb3b69c2","slug":"husband-arrested-after-wife-and-daughter-body-found-in-well-hazaribag","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Sat, 29 Oct 2022 05:59 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Oct 2022 05:59 AM IST
सार
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) नजीर अख्तर ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति हरिश्चंद्र यादव उर्फ चिंतन को चुनचम देवी के पिता की प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव के कुएं में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति जो कि महिला का पति है उसको गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि चौपारण थाने के प्रभारी अधिकारी ईश्वर चंद्र घटना की सूचना पर रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर केदली गांव पहुंचे और 35 वर्षीय चुनचुन देवी और उसकी 12 वर्षीय बच्ची के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी राधिका कुमारी को ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) नजीर अख्तर ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति हरिश्चंद्र यादव उर्फ चिंतन को चुनचम देवी के पिता की प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) नजीर अख्तर ने कहा कि गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध होने को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। एसडीपीओ ने कहा कि चौपारण पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में छोटन को मृतक महिला के पिता के रूप में गिरफ्तार किया गया था और उसने विभिन्न कारणों से अपनी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन