फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Holi Milan function organized at the residence of Ranchi MP Sanjay Seth

Jharkhand: रांची सांसद संजय सेठ के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, आपसी एकजुटता का दिया संदेश

Sun, 09 Mar 2025 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

Jharkhand: सांसद ने कहा कि यह त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और प्रयागराज में कुंभ स्नान में 68 करोड़ लोगों की भागीदारी इसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री का संदेश है कि हमें अपने खान-पान में मोटे अनाज को शामिल करना चाहिए, जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

विज्ञापन
Holi Milan function organized at the residence of Ranchi MP Sanjay Seth
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों का त्योहार होली नजदीक है, और राजधानी रांची में भी होली की रंगत छा गई है। इसी अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन


एकता और अखंडता की प्रतीक- संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व होली मिलन समारोह एकता और अखंडता की मिसाल है। यह त्योहार विश्वभर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। जैसे जीवन में अनेक रंग होते हैं, वैसे ही होली के रंग हमें आनंद और उमंग से भर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और प्रयागराज में कुंभ स्नान में 68 करोड़ लोगों की भागीदारी इसका उदाहरण है। प्रधानमंत्री का संदेश है कि हमें अपने खान-पान में मोटे अनाज को शामिल करना चाहिए, जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलका रंगारंग उत्साह
इस अवसर पर फूलों की होली और गुलाल-अबीर से सराबोर होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। भजनों और होली गीतों के साथ हास्य कविताओं ने माहौल को और उल्लासमय बना दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, कार्यक्रम में मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया।


उपस्थित गणमान्य लोग
इस कार्यक्रम में नगर विधायक सी. पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, सुदेश महतो, रमेश सिंह, संजीव विजयवर्गीय, मुकेश काबरा, राज वर्मा, ऐश्वर्य सेठ, प्रमोद सारस्वत, भीष्म सिंह, मनोज तिवारी, नीरज चौधरी, बिंदेश्वर प्रसाद, सुरेश पांडेय, ललन श्रीवास्तव, संजय जयसवाल, ललित ओझा, डॉ. रवि भट्ट, नंदकिशोर अरोड़ा, रविंदर मोदी, बलराम सिंह, संजीव चौधरी, सतीश सिन्हा, कमलजीत सिंह संटी, संजय पोद्दार, कुमुद झा, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, बसंत मित्तल, संतोष सेठ, अमित चौधरी, महेश पोद्दार, आदित्य मल्होत्रा, नवजोत अलंग, किशन साबू, पवन मंत्री, सुरेश सिंह, हरेंद्र सिंह, शशि सिंह, बिरंचि साव, अशोक मुंडा, ओम प्रकाश पांडेय, सोमरा उरांव, नीलम सिंह, एच. डी. सिंह, आनंद श्रीवास्तव, संजय सराफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed