{"_id":"621da4c848c73b1cae582a79","slug":"hemant-soren-says-no-plans-yet-to-implemented-liquor-ban-and-old-pension-scheme-for-state-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: क्या झारखंड में भी लागू होगी शराबबंदी और पुरानी पेंशन योजना? सीएम हेमंत ने ये दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: क्या झारखंड में भी लागू होगी शराबबंदी और पुरानी पेंशन योजना? सीएम हेमंत ने ये दी जानकारी
Tue, 01 Mar 2022 10:14 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:14 AM IST
सार
पुरानी पेंशन योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बताया कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में शराब पर पाबंदी लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान शराबबंदी का मामला उठाया था। जिसके उत्तर में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शराबबंदी लागू नहीं करेगी।
विज्ञापन
पांडेय ने कहा था कि बिहार की भांति झारखंड में भी शराबबंदी लागू होने से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भारी कमी आएगी लेकिन मुख्यमंत्री ने इससे साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शराबबंदी लागू करने का फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं है। इससे पहले दीपिका पांडेय सिंह ने शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि शराब के कारण घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है और महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रदीप यादव ने राज्य में पुराने पेंशन स्कीम को लागू करने पर सरकार से जानकारी मांगी। यादव का कहना था कि कई राज्यों की सरकार इस पर विचार कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार के पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।